Jamshedpur News : पदाधिकारी रहे सक्रिय, कदाचार मुक्त संपन्न हुई चौकीदार परीक्षा
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
Jamshedpur News : पूर्वी सिंहभूम जिले के 13 परीक्षा केंद्रों में रविवार को चौकीदार भर्ती लिखित परीक्षा आयोजित की गयी. परीक्षा के दौरान शांति एवं विधि-व्यवस्था संधारण के साथ-साथ निष्पक्ष, कदाचार मुक्त, स्वच्छ एवं शांतिपूर्ण परीक्षा संचालन को लेकर एडीएम लॉ एंड ऑर्डर अनिकेत सचान द्वारा परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया.
विज्ञापन
चौकीदार भर्ती परीक्षा केंद्रों का एडीएम लॉ एंड ऑर्डर ने किया निरीक्षण, विधि-व्यवस्था संधारण का लिया जायजा
Jamshedpur News :
पूर्वी सिंहभूम जिले के 13 परीक्षा केंद्रों में रविवार को चौकीदार भर्ती लिखित परीक्षा आयोजित की गयी. परीक्षा के दौरान शांति एवं विधि-व्यवस्था संधारण के साथ-साथ निष्पक्ष, कदाचार मुक्त, स्वच्छ एवं शांतिपूर्ण परीक्षा संचालन को लेकर एडीएम लॉ एंड ऑर्डर अनिकेत सचान द्वारा परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया. वहीं स्थापना समाहर्ता मृत्युंजय कुमार व जिला प्रशासन के अन्य पदाधिकारी भी भ्रमणशील रहकर परीक्षा केंद्रों के विधि-व्यवस्था संधारण का जायजा लिया. एडीएम ने निरीक्षण के दौरान प्रतिनियुक्त स्टैटिक, गश्ती, उड़नदस्ता, पुलिस पदाधिकारियों को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से परीक्षा संचालन कराने का निर्देश दिये. सभी परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी से निगरानी रखी जा रही थी. इसके अलावे वीडियोग्राफी भी करायी गयी. जिससे परीक्षा कदाचार मुक्त संपन्न हुई. परीक्षा केंद्रों में पर्याप्त सुरक्षा बल के अलावा महिला पुलिस की भी तैनाती की गई थी.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन