Jamshedpur News : 11 दिन बाद भी गुड्डू शुक्ला का नहीं मिला कोई सुराग
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
Jamshedpur News : सिदगोड़ा बजरंग चौक रिंग रोड निवासी गुड्डू शुक्ला उर्फ रमेश शुक्ला का 11 दिनों बाद भी अबतक पता नहीं चल पाया है. गुड्डू शुक्ला गत 10 नवंबर से गायब है.
विज्ञापन
सिदगोड़ा पुलिस ने आदित्यपुर और कपाली में की तलाश, साथी से भी की पूछताछ
Jamshedpur News :
सिदगोड़ा बजरंग चौक रिंग रोड निवासी गुड्डू शुक्ला उर्फ रमेश शुक्ला का 11 दिनों बाद भी अबतक पता नहीं चल पाया है. गुड्डू शुक्ला गत 10 नवंबर से गायब है. गुड्डू शुक्ला की तलाश में सिदगोड़ा पुलिस ने आदित्यपुर के अलावा कपाली के कई क्षेत्रों में तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका. पुलिस इस मामले में गुड्डू शुक्ला के साथी अजय मल्लाह से पूछताछ की. लेकिन कोई ठोस सुराग नहीं मिल सका है. इधर, गुड्डू शुक्ला के नहीं मिलने से घरवाले खासे परेशान हैं. पुलिस गुड्डू शुक्ला की स्पलेंडर बाइक का भी पता नहीं लगा सकी है. जानकारी के अनुसार गुड्डू शुक्ला गत 10 नवंबर को बाइक से घर से आदित्यपुर विद्युत नगर गया था. उसके बाद घर नहीं लौटा. इस संबंध में पत्नी सुरभि कुमारी ने सिदगोड़ा और आदित्यपुर थाना में लिखित शिकायत की है.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन