Jamshedpur News : कुर्ला-हावड़ा एक्सप्रेस की एसी बोगी में आयी खराबी, कई ट्रेनें जाम में फंसी
Updated at : 04 Nov 2024 12:37 AM (IST)
विज्ञापन

Jamshedpur News : कुर्ला-हावड़ा एक्सप्रेस (18029) की वातानुकूलित बोगी में खराबी आने के कारण पूरी ट्रेन के यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. गम्हरिया स्टेशन के पास कुर्ला हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन की एसी बोगी का स्प्रिंग टूट गया.
विज्ञापन
Jamshedpur News :
कुर्ला-हावड़ा एक्सप्रेस (18029) की वातानुकूलित बोगी में खराबी आने के कारण पूरी ट्रेन के यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. गम्हरिया स्टेशन के पास कुर्ला हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन की एसी बोगी का स्प्रिंग टूट गया. चालक को सीनी के पास इसकी जानकारी मिली. उन्होंने किसी तरह ट्रेन गम्हरिया स्टेशन पहुंचा दी. कंट्रोल को सूचना देकर संबंधित कर्मचारियों ने अलर्ट करते हुए 20-30 किमी की स्पीड से टाटानगर स्टेशन पर दोपहर 12.38 बजे पहुंची. ट्रेन से खराब थर्ड एसी बोगी संख्या 158104 को काटकर अलग किया गया. ट्रेन को 13.20 बजे रवाना किया गया. गम्हरिया में कुर्ला हावड़ा के रुकने के कारण आधा दर्जन ट्रेनें भी लेट हुई. ट्रेन के इंतजार में टाटानगर स्टेशन पर यात्रियों की काफी भीड़ जमा हो गयी थी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




