Jamshedpur News : चाकुलिया ध्यान फाउंडेशन को निबंधित कराये सरकार : सिंहभूम चेंबर
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
Jamshedpur News : सिंहभूम चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा वार्षिक वनभोज का आयोजन चाकुलिया स्थित ध्यान फाउंडेशन परिसर (चाकुलिया गोशाला) में किया गया.
विज्ञापन
Jamshedpur News :
सिंहभूम चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा वार्षिक वनभोज का आयोजन चाकुलिया स्थित ध्यान फाउंडेशन परिसर (चाकुलिया गोशाला) में किया गया. जिसमें लगभग पांच सौ सदस्यों ने अपने परिवार सहित उपस्थित होकर वनभोज का आनंद उठाया. चेंबर के अध्यक्ष विजय आनंद मूनका व महासचिव मानव केडिया ने कहा कि यहां आकर एक अलौकिक आनंद की अनुभूति हुई है. चेंबर का यह प्रयास होगा कि इसे सरकार द्वारा निबंधित किया जाये. अतिथि के रूप में बहरागोड़ा के पूर्व विधायक कुणाल षाडंगी ने भी उपस्थिति दर्ज करायी. ध्यान फाउंडेशन गोशाला के सदस्यों ने बताया कि यहां बीस हजार से अधिक गायों की सेवा नि:स्वार्थ भाव से की जा रही है. निश्चित ही यह स्थल तीर्थ स्थल है. पूर्व अध्यक्ष आरके अग्रवाल की प्रेरणा व महत्वपूर्ण सहयोग से ध्यान फाउंडेशन चाकुलिया गोशाला परिसर में चेंबर का परिवारिक वनभोज संपन्न हुआ.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन