jamshedpur news : गोलमुरी : पूजा सामग्री की दुकान में बिक रहा था डोडा पाउडर, संचालक गिरफ्तार
Author Akhilesh kumar
Updated:
विज्ञापन
जमशेदपुर (फाइल फोटो)
पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है
विज्ञापन
jamshedpur news :
गोलमुरी बाजार में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पूजा सामग्री की एक दुकान से करीब 88 किलोग्राम डोडा पाउडर बरामद किया है. इस मामले में दुकान संचालक बलराम महतो को गिरफ्तार कर लिया गया है. घटना मंगलवार दोपहर की है. जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि बाजार स्थित एक पूजा सामग्री दुकान में डोडा पाउडर की बिक्री की जा रही है. सूचना मिलते ही वरीय अधिकारियों को अवगत कराया गया, जिसके बाद टीम का गठन कर छापेमारी की गयी. तलाशी के दौरान भारी मात्रा में डोडा पाउडर बरामद हुआ. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और बुधवार को मामले का खुलासा किये जाने की संभावना है.आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन