Jamshedpur News : भिलाईपहाड़ी में वन विभाग की जमीन से रास्ता बनाने से मना करने पर वनरक्षी को पीटा, केस दर्ज
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
Jamshedpur: एमजीएम थाना अंतर्गत भिलाईपहाड़ी में बुधवार को कुछ लोगों ने वनरक्षी संतोष कुमार की पिटाई कर दी. इस संबंध में वनरक्षी ने प्राथमिकी दर्ज करायी है.
विज्ञापन
Jamshedpur News :
एमजीएम थाना अंतर्गत भिलाईपहाड़ी में बुधवार को कुछ लोगों ने वनरक्षी संतोष कुमार की पिटाई कर दी. इस संबंध में वनरक्षी संतोष कुमार ने एमजीएम थाना में स्थानीय निवासी धनंजय सिंह, ओडिशा जगदलपुर निवासी मो. इकबाल और एक अन्य के खिलाफ मारपीट और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने की प्राथमिकी दर्ज करायी है.जानकारी के अनुसार धनंजय सिंह की भिलाईपहाड़ी स्थित जमीन पर भारी वाहनों की पार्किंग के लिये गैराज बनाया गया है. उक्त गैराज में जाने के लिये वन विभाग की जमीन से रास्ता बनाया गया है. बुधवार को वनरक्षी संतोष कुमार ने उक्त रास्ता को बंद करने की बात कही. जिसके बाद धनंजय सिंह व उसके साथियों ने वनरक्षी संतोष कुमार की पिटाई कर दी. पुलिस के अनुसार वनरक्षी ने केस दर्ज कराया है. मामले की जांच की जा रही है.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन