jamshedpur news : पेंशन क्रेडिट कार्ड का झांसा देकर बुजुर्ग के खाते से उड़ाये 54.95 लाख रुपये
Author Akhilesh kumar
Updated:
विज्ञापन
जमशेदपुर (फाइल फोटो)
पीड़ित ने साइबर थाना में केस दर्ज कराया
विज्ञापन
jamshedpur news :
मानगो माधवबाग कॉलोनी निवासी एक बुजुर्ग व्यक्ति के खाता से साइबर अपराधियों ने पेंशन क्रेडिट कार्ड का झांसा देकर खाता से 54.95 लाख रुपये निकाल लिये. इस संबंध में पीड़ित ने साइबर थाना में केस दर्ज कराया है. मामला गत 25 से 28 जनवरी के बीच का है. साइबर थाना की पुलिस मामले की जांच में जुटी है. जानकारी के अनुसार, साइबर अपराधी ने बुजुर्ग व्यक्ति को फोन कर खुद को बैंक अधिकारी बताते हुये पेंशन क्रेडिट कार्ड बनाने की बात कही. उसने मोबाइल पर इसके लिए ओटीपी भेजा. ठग के झांसे में आकर बुजुर्ग ने ओटीपी बता दिया. इसके बाद ठग ने उनके खाता से 25 जनवरी को तीन बार में पांच-पांच लाख रुपये कर कुल 15 लाख रुपये, 26 जनवरी को तीन बार में पांच- पांच लाख रुपये कर 15 लाख रुपये व 27 जनवरी को तीन बार में 14.95 लाख रुपये की निकासी कर ली. वहीं, 28 जनवरी को दो बार में पांच- ���ांच लाख कर 10 लाख रुपये की निकासी कर ली.आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन