Jamshedpur News : भुइयांडीह में विवाद होने पर बसकर्मी ने युवक को धकेला, ट्रेलर से कुचलकर मौत

Updated:
विज्ञापन

Jamshedpur News : भुइयांडीह बस स्टैंड के पास मंगलवार की शाम बसकर्मी व एक युवक के बीच विवाद हो गया. इसके बाद बसकर्मी ने युवक को ट्रेलर के नीचे धक्का दे दिया. जिसके ट्रेलर से कुचल कर घटनास्थल पर ही युवक की मौत हो गयी.

विज्ञापन

घटना के बाद आरोपी बसकर्मी फरार

ट्रेलर और चालक को पकड़कर थाना ले गयी पुलिस

मृतक की नहीं हो सकी पहचान, जांच में जुटी पुलिस

Jamshedpur News :

भुइयांडीह बस स्टैंड के पास मंगलवार की शाम बसकर्मी व एक युवक के बीच विवाद हो गया. इसके बाद बसकर्मी ने युवक को ट्रेलर के नीचे धक्का दे दिया. जिसके ट्रेलर से कुचल कर घटनास्थल पर ही युवक की मौत हो गयी. युवक की मौत के बाद बसकर्मी राकेश सिन्हा फरार हो गया. युवक की मौत के बाद चालक भी ट्रेलर लेकर फरार होने का प्रयास किया. लेकिन मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी ने ट्रेलर को पकड़ लिया और चालक को पकड़ कर थाना ले गयी. घटना मंगलवार की शाम साढ़े चार बजे की है. मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है. सूचना मिलने पर सीतारामडेरा थाना की पुलिस पहुंची. पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस के अनुसार मृतक का बसकर्मी राकेश सिन्हा से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. जिसके बाद दोनों झगड़ने लगे. मारपीट के क्रम में बसकर्मी ने युवक को धक्का दे दिया, इस बीच भुइयांडीह सुवर्णरेखा बर्निंग घाट की ओर से आ रहे ट्रेलर के नीचे युवक आ गया. ट्रेलर के पीछे के चक्का के नीचे युवक आ गया. जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. मृतक की शिनाख्त होने के बाद परिजनों के आवेदन के आधार पर कार्रवाई की जायेगी. फिलहाल ट्रेलर चालक को पकड़ा गया है. ट्रेलर पर लोहे के चादर का रीला लोड है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola