Jamshedpur News : सिदगोड़ा में बाल मेला बुधवार को, 25 से ज्यादा स्कूलों के प्रतिभागी करेंगे शिरकत

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 19 Nov 2024 5:46 PM

विज्ञापन

Jamshedpur News : सिदगोड़ा चिल्ड्रेन पार्क में सुवर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट और नेचर फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार (20 नवंबर) को बाल मेला का आयोजन किया जा रहा है. बाल मेला को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी है.

विज्ञापन

चिल्ड्रेन पार्क में तैयारियां पूरी, सुबह 8 बजे से प्रारंभ होगा मेला

कई पूर्व ओलंपियन भी कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा

Jamshedpur News :

सिदगोड़ा चिल्ड्रेन पार्क में सुवर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट और नेचर फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार (20 नवंबर) को बाल मेला का आयोजन किया जा रहा है. बाल मेला को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी है. बाल मेला से जुड़े सुधीर सिंह ने बताया कि बुधवार की सुबह आठ बजे से मेला प्रारंभ हो जायेगा, जो शाम चार बजे तक चलेगा, जिसके बाद पुरस्कार वितरित किये जायेंगे. सुधीर सिंह ने बताया कि मेले में टाटा मोटर्स के खेल अधिकारी विवेक कुमार, पूर्व ओलंपियन हरभजन सिंह, कबड्डी एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष भूपिंदर सिंह, वरिष्ठ एथलीट एनसी देव, लायंस क्लब की चेयरपर्सन पूर्वी घोष मौजूद रहेंगे. सुधीर सिंह ने बताया कि आठ घंटे तक चलने वाले इस बाल मेले में लगभग 25 स्कूलों के छात्र-छात्राएं शामिल होंगे. उन्होंने बताया कि प्रतिभागी स्कूलों के गेम टीचर, प्रिंसिपल और स्कूल प्रबंधन के प्रमुख भी बाल मेला में आमंत्रित किये गये हैं.

बाल मेला की प्रतियोगिताएं

वर्ग-ए (बालक)

जूनियर वर्ग-कक्षा 4 से 7 तकमेंढ़क दौड़, 50 मीटर की दौड़, बिस्कुट/टॉफी दौड़, एक पैर की दौड़

वर्ग-बी (बालक)सीनियर बॉयजकक्षा 8 से 10बोरा दौड़, तीन पैर की दौड़, गोला फेंक, डिस्कस थ्रोग्रुप सी (बालिका वर्ग, जूनियर गर्ल्स)कक्षा 4 से 7 तकमेंढ़क दौड़, 50 मीटर की दौड़, बिस्कुट/टॉफी दौड़, एक पैर की दौड़

ग्रुप डी (बालिका वर्ग-सीनियर गर्ल्स)कक्षा 8 से 10गोली चम्मच रेस, रस्सी कूद दौड़, सुई-धागा दौड़, गोला फेंकबालक एवं बालिका (सब-जूनियर)ताइक्वांडो (आयु 12 साल)कबड्डी (बालक एवं बालिका वर्ग, कक्षा 8 से 12)इसके अलावा योग, चित्रांकन प्रतियोगिता और फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का भी आयोजन होगा. चेशायर होम के दिव्यांग बच्चों की खेल-कूद प्रतियोगिता भी आयोजित होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola