Jamshedpur News : आज से डाउनलोड होगा कैट परीक्षा का एडमिट कार्ड
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
Jamshedpur News : देश के आइआइएम संस्थानों में एडमिशन के लिए होने वाली कॉमन एडमिशन टेस्ट यानी कैट की परीक्षा के लिए आज से एडमिट कार्ड डाउनलोड हो सकेगा.
विज्ञापन
Jamshedpur News :
देश के आइआइएम संस्थानों में एडमिशन के लिए होने वाली कॉमन एडमिशन टेस्ट यानी कैट की परीक्षा के लिए आज से एडमिट कार्ड डाउनलोड हो सकेगा. इस बार कैट की परीक्षा का आयोजन इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट कलकत्ता ( आइआइएम सी ) कर रहा है. परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (iimcat.ac.in) के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे. छात्रों को अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की आवश्यकता होगी. कैट परीक्षा 24 नवंबर को होगी. परीक्षा का आयोजन तीन पालियों में ऑनलाइन मोड में होगी. पहली पाली सुबह 8:30 बजे से 10:30 बजे तक, दूसरी पाली दोपहर 12:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक जबकि आखिरी पाली की परीक्षा शाम 4:30 बजे से शाम 6:30 बजे तक होगी. परीक्षा को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गयी है. इस परीक्षा में कोल्हान के करीब 1000 से अधिक परीक्षार्थी हिस्सा लेते हैं.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन