Jamshedpur News : बाबूडीह : चार दिनों से लापता युवक का नदी में मिला शव, हत्या की आशंका

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 04 Jan 2025 1:10 AM

विज्ञापन

Jamshedpur News : सिदगोड़ा थाना अंतर्गत बाबूडीह लाल भट्ठा निवासी साधु बोदरा का शव चार दिनों बाद शुक्रवार को सुवर्णरेखा नदी किनारे मिला. साधु गत 30 दिसंबर की रात से गायब था.

विज्ञापन

30 दिसंबर की रात से लापता था साधु बोदर

31 दिसंबर को नदी किनारे लावारिश हालत में मिली थी स्कूटी, चाबी और चप्पल

Jamshedpur News :

सिदगोड़ा थाना अंतर्गत बाबूडीह लाल भट्ठा निवासी साधु बोदरा का शव चार दिनों बाद शुक्रवार को सुवर्णरेखा नदी किनारे मिला. साधु गत 30 दिसंबर की रात से गायब था. 31 दिसंबर की सुबह घरवालों ने उसकी स्कूटी, चाबी और चप्पल सुवर्णरेखा नदी किनारे से लावारिश हालत में बरामद की थी. लेकिन साधु बोदरा का पता नहीं चला था. जिसके बाद घरवालों ने साधु के गुम होने का सनहा सिदगोड़ा थाना में दर्ज कराया था. मृतक बालू गाड़ी में काम करता था. शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे स्थानीय लोगों ने साधु के शव को नदी किनारे देखा. सूचना मिलने पर सिदगोड़ा थाना की पुलिस पहुंची. पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. मृतक के घरवालों ने साधु की हत्या की आशंका जतायी है.

साधु की बहन जबाती बंकिरा ने बताया कि 30 दिसंबर की रात करीब 9.30 बजे साधु परसुडीह के जसकनडीह स्थित ससुराल गया था. उसकी पत्नी वहीं रहती है. वहां से रात 10.44 बजे वापस लौट गया. उसके बाद वह घर नहीं आया. बल्कि दोस्तों के साथ शराब पीने चला गया था. जिसके बाद से घर नहीं लौटा. हमलोगों ने 31 दिसंबर को आसपास खोजबीन की तो उसकी स्कूटी, चाबी और चप्पल नदी किनारे मिली. चाबी स्कूटी से करीब 50 मीटर दूर थी. ससुराल जाने से पहले वह बस्ती के सम्राट, टैंग और अभिषेक पूर्ति उर्फ दूध के साथ था. ससुराल से लौटने के बाद किसके साथ गया यह जानकारी नहीं है. बस्ती के एक दुकान में लगे सीसीटीवी में भाई की तस्वीर मिली है. उसने दुकान से सिगरेट और चार गिलास लिया था. लेकिन उसके साथी की तस्वीर नहीं मिली है. पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई करे.

नदी किनारे खून के निशान और शराब की बोतल मिली

इधर, पत्नी चिंता हेंब्रम के अनुसार गत 30 दिसंबर की रात पति (साधु) मेरे पास मायके आये थे. कुछ देर रुकने के बाद वापस लौट गये. दो वर्ष पूर्व उसकी साधु से शादी हुई थी, एक बेटा भी है. नदी किनारे खून के निशान और शराब की बोतल मिली है. पुलिस पति के हत्यारे के खिलाफ कार्रवाई करे. पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola