jamshedpur news : एडवोकेट मनुश्री दुबे ने वार्ड सदस्य पद के लिए भरा नामांकन
Author Akhilesh kumar
Updated:
विज्ञापन
जमशेदपुर (फाइल फोटो)
जुगसलाई नगर परिषद : वार्ड-21
विज्ञापन
जुगसलाई नगर परिषद : वार्ड-21
jamshedpur news :
जुगसलाई नगर परिषद के वार्ड संख्या 21 में चुनावी हलचल तेज हो गयी है. इस वार्ड से वार्ड सदस्य पद के लिए मंगलवार को अधिवक्ता मनुश्री दुबे ने करणडीह स्थित प्रखंड कार्यालय पहुंचकर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. नामांकन के बाद उन्होंने कहा कि महिला सुरक्षा, जर्जर सड़कें और जल निकासी जैसी बुनियादी समस्याओं को दूर कराना उनकी प्राथमिकता होगी. उन्होंने जोर दिया कि वार्ड को अब ऐसे प्रतिनिधि की जरूरत है, जो धरातल पर जनता के लिए संघर्ष करे. उनके लिए यह चुनाव केवल पद के लिए नहीं, बल्कि क्षेत्र में जवाबदेही और ईमानदारी की नयी शुरुआत है. इस मौके पर भारी संख्या में अधिवक्ता व स्थानीय लोग मौजूद रहे.आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन