Jamshedpur News : रंगदारी व अपहरण मामले का आरोपी साक्ष्य के अभाव में बरी
Jamshedpur News : उलीडीह में कारोबारी का अपहरण कर रंगदारी मांगने के एक मामले में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश आठ की अदालत ने आरोपी विशाल कुमार सिंह उर्फ बिट्टू को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया.
Jamshedpur News : उलीडीह में कारोबारी का अपहरण कर रंगदारी मांगने के एक मामले में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश आठ की अदालत ने आरोपी विशाल कुमार सिंह उर्फ बिट्टू को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया. इस मामले में मानगो शंकोसाई निवासी टोनी सिंह भी आरोपी था. टोनी सिंह की पिछले दिनों मानगो डिमना बस्ती उमा टिफिन के पास गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी. बचाव पक्ष से अधिवक्ता विद्या सिंह ने कोर्ट में पैरवी की. मामला 19 मई 2020 की है. जानकारी के अनुसार डिमना रोड निवासी व कारोबारी शिव कुमार साह ने उलीडीह थाना में टोनी सिंह और विशाल सिंह उर्फ बिट्टू के खिलाफ अपहरण कर रंगदारी मांगने की प्राथमिकी दर्ज करायी थी.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए