Jamshedpur News : शहीद निर्मल महतो का 74वां जयंती समारोह कल, हजारों झामुमो कार्यकर्ता होंगे शामिल
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

Jamshedpur News : साकची में झारखंड मुक्ति मोर्चा पूर्वी सिंहभूम जिला समिति की बैठक हुई. बैठक में 25 दिसंबर को उलियान कदमा में आयोजित होने वाले शहीद निर्मल महतो के 74वें जयंती समारोह कार्यक्रम पर विचार-विमर्श किया गया
विज्ञापन
कदमा उलियान में शहीद निर्मल महतो की जयंती समारोह को लेकर हो रही भव्य तैयारी
Jamshedpur News :
साकची में झारखंड मुक्ति मोर्चा पूर्वी सिंहभूम जिला समिति की बैठक हुई. बैठक में 25 दिसंबर को उलियान कदमा में आयोजित होने वाले शहीद निर्मल महतो के 74वें जयंती समारोह कार्यक्रम पर विचार-विमर्श किया गया. झामुमो जिला समिति के संगठन सचिव प्रीतम हेंब्रम ने बताया कि जयंती भव्य तरीके से मनायी जायेगी. इसमें पूर्वी सिंहभूम जिले के सभी प्रखंड के अध्यक्ष व सचिव को दलबल के साथ शामिल होने का निर्देश दिया गया है. साथ ही शहर के विभिन्न हिस्सों से पार्टी के कार्यकर्ता जुलूस की शक्ल में गाजे-बाजे के साथ कार्यक्रम में शामिल होंगे. उन्होंने बताया कि दिन के 11.45 बजे चमरिया गेस्ट हाउस बिष्टुपुर में शहीद निर्मल महतो को श्रद्धांजलि दी जायेगी. उसके बाद उलियान कदमा में उनकी समाधि स्थल पर जाकर पार्टी के नेता, कार्यकर्ता व आमजन श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे. श्रद्धांजलि कार्यक्रम में सांसद, विधायक, पार्टी के केंद्रीय, जिला, प्रखंड व पंचायत स्तरीय पदाधिकारी शिरकत करेंगे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










