jamshedpur news : डीसी के जन शिकायत निवारण शिविर में आये 45 आवेदन
Author Akhilesh kumar
Updated:
विज्ञापन
जमशेदपुर (फाइल फोटो)
समाहरणालय में मंगलवार को आयोजित जन शिकायत निवारण शिविर में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आये नागरिकों की समस्याएं सुनीं
विज्ञापन
jamshedpur news :
समाहरणालय में मंगलवार को आयोजित जन शिकायत निवारण शिविर में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आये नागरिकों की समस्याएं सुनीं. इस दौरान कुल 45 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से कई मामलों का मौके पर ही निपटारा किया गया. शिविर में पेंशन भुगतान, मनरेगा, जमीन म्यूटेशन, मंईयां सम्मान योजना, दुकान आवंटन और स्कूल फीस से जुड़े मामले प्रमुख रहे. इसके अलावा पेयजल, बिजली और आर्म्स लाइसेंस से संबंधित शिकायतें भी सामने आयीं. उपायुक्त ने सभी आवेदनों पर गंभीरता से संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागों को समय सीमा के भीतर निष्पादन का निर्देश दिया. उन्होंने स्पष्ट किया कि जन समस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की देरी बर्दाश्त नहीं की जायेगी और विभागीय समीक्षा बैठकों में इन मामलों की नियमित निगरानी की जायेगी.आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन