jamshedpur news : घाटशिला कॉलेज की 202 छात्राओं ने भरा अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप फॉर्म, सालाना मिलेंगे 30 हजार
Author Akhilesh kumar
Updated:
विज्ञापन
जमशेदपुर (फाइल फोटो)
ग्राम स्वशासन अभियान के तहत आर्थिक रूप से कमजोर मेधावी छात्राओं का होगा चयन
विज्ञापन
ग्राम स्वशासन अभियान के तहत आर्थिक रूप से कमजोर मेधावी छात्राओं का होगा चयन
jamshedpur news :
श्रमजीवी महिला समिति द्वारा क्रियान्वित ग्राम स्वशासन अभियान के तहत शुक्रवार को घाटशिला कॉलेज परिसर में एक विशेष पंजीकरण शिविर का आयोजन किया गया. इसमें कॉलेज की 202 छात्राओं ने आवेदन जमा किया. चयनित छात्राओं को प्रतिवर्ष 30 हजार रुपये की सहायता सीधे बैंक खाते में दी जायेगी. यह छात्रवृत्ति योजना स्नातक प्रथम सत्र की उन छात्राओं के लिए है, जिन्होंने मैट्रिक और इंटरमीडिएट की पढ़ाई सरकारी स्कूल या कॉलेज से की है. कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि आर्थिक तंगी के कारण कई छात्राएं पढ़ाई छोड़ने को मजबूर होती हैं, ऐसे में यह योजना उनके लिए संजीवनी साबित होगी. कॉलेज के प्राचार्य डॉ रवींद्र कुमार चौधरी ने अभियान की सराहना की. कार्यक्रम पदाधिकारी संजेश जी, किशन नायर सहित ग्राम स्वशासन अभियान दल के सभी कार्यकर्ताओं ने आवेदन प्रक्रिया की जानकारी दी.विज्ञापन
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन