jamshedpur news : जमशेदपुर की बस्तियों में दिये जायेंगे पानी के 12 हजार नये कनेक्शन

Updated at : 06 Feb 2026 10:46 PM (IST)
विज्ञापन
jamshedpur

जमशेदपुर (फाइल फोटो)

टाटा स्टील यूआइएसएल ने खड़ा किया नेटवर्क, घर-घर नल का सपना होगा साकार

विज्ञापन

टाटा स्टील यूआइएसएल ने खड़ा किया नेटवर्क, घर-घर नल का सपना होगा साकार

jamshedpur news :

जमशेदपुर अक्षेस क्षेत्र में टाटा स्टील और टाटा स्टील यूआइएसएल नागरिक सुविधाओं में विस्तार करने वाली है. इस कड़ी में शहर में बड़े पैमाने पर लोगों को घर-घर नल कनेक्शन टाटा स्टील यूआइएसएल देने जा रही है. इसके तहत वर्तमान में बस्तियों में 12 हजार नये कनेक्शन देने के लिए कंपनी की ओर से नेटवर्क खड़ा कर लिया गया है. अब लोगों को सिर्फ आवेदन करना होगा, जिसके बाद उन्हें जल कनेक्शन उपलब्ध कराया जायेगा.

इन इलाकों में दिये जायेंगे कनेक्शन

टाटा स्टील यूआइएसएल जमशेदपुर पूर्वी और जमशेदपुर पश्चिम की बस्तियों में पानी कनेक्शन का विस्तार करने वाली है. इसके तहत सिदगोड़ा दस नंबर बस्ती, लाल भट्ठा क्षेत्र, बाबूडीह बस्ती, जोजोबेड़ा कॉलोनी, महानंद बस्ती, गोलमुरी नामदा बस्ती, गोलमुरी रिफ्यूजी कॉलोनी, सोनारी रुपनगर सोनारी निर्मल नगर, सोनारी कपाली बस्ती, कदमा ग्रीन पार्क एरिया और अन्य इलाके शामिल हैं.

अब तक 81 हजार कनेक्शन, एक लाख का लक्ष्य

वर्तमान में टाट स्टील और समूह कंपनियों के क्वार्टरों के अलावा 81 हजार अतिरिक्त कनेक्शन पानी के शहर में दिये गये हैं. इसका विस्तार किया जाना है और लक्ष्य है कि नये वित्तीय वर्ष तक कंपनी क्वार्टर के अलावा करीब एक लाख कनेक्शन दे दिये जाएं.

लोग आवेदन करेंगे, तो दिया जायेगा कनेक्शन

टाटा स्टील यूआइएसएल के अधिकारियों के मुताबिक, अभी पानी का नेटवर्क का विस्तार किया गया है. अभी उपरोक्त बस्तियों में कनेक्शन देने के लिए वे लोग तैयार हैं. लोग आवेदन करने आगे आयेंगे, तो पानी का कनेक्शन दिया जायेगा. इसके बाद आहिस्ता आहिस्ता पानी के कनेक्शन का विस्तार किया जायेगा. हालांकि, कंपनी की ओर से कहा गया है कि पानी का कनेक्शन लेने के लिए लोग ज्यादा रुचि नहीं दिखा रहे हैं, जो निराशाजनक स्थिति है. इसको लेकर कंपनी की ओर से पहले से ही लोगों को जागरूक किया जा चुका है.

वाटर टावर का हो रहा ऑटोमेशन, मोहरदा जलापूर्ति के जरिये विस्तार

उपभोक्ताओं को पानी की सप्लाई के समय में निरंतरता लाने के लिए सेंट्रल और सोनारी टावर का ऑटोमेशन किया गया है. कई और सारे वाटर टावर का ऑटोमेशन हो रहा है, ताकि पानी की सप्लाई और बेहतर हो सके और समय पर सारे काम हो सके. इसके अलावा बिरसानगर के मोहरदा में 12500 कनेक्शन दिये गये हैं और मोहरदा फेज 2 में 1500 अतिरिक्त कनेक्शन दिये जायेंगे. इसके अलावा इसका और विस्तार किया जाना है.

मोहरदा जलापूर्ति से 91% कवरेज का लक्ष्य

जमशेदपुर में पीने के पानी की सर्विस कवरेज 91 फीसदी तक पहुंचा देने के लक्ष्य पर काम किया जा रहा है. इससे भुइयांडीह वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से पानी की सप्लाई शुरू होने के साथ लगभग कई घरों को पानी मिल रहा है. जमशेदपुर में सीवरेज सर्विस कवरेज लगभग 91 फीसदी तक पहुंच गया है, जिसमें 6 अतिरिक्त सीवेज पंपिंग स्टेशन, एक पैकेज्ड सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट और सेप्टिक टैंक सफाई सेवाओं की शुरुआत की गयी है.

विज्ञापन
AKHILESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AKHILESH KUMAR

AKHILESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola