Jamshedpur News : लोको पायलट हत्याकांड: अभय यादव ने अपराध स्वीकारा

Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर (फाइल फोटो)

लोको पायलट जीके गौतम की हत्या के मुख्य शूटर गयाजी निवासी अभय यादव को 48 घंटे की रिमांड पर लेकर बागबेड़ा पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी.

विज्ञापन

अविनाश और मोहित की तलाश में जुटी पुलिस

Jamshedpur News :

लोको पायलट जीके गौतम की हत्या के मुख्य शूटर गयाजी निवासी अभय यादव को 48 घंटे की रिमांड पर लेकर बागबेड़ा पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी. पुलिस के अनुसार अभय यादव ने लोको पायलट जीके गौतम की हत्या में संलिप्तता स्वीकार कर ली है. पुलिस इस मामले में अब अविनाश सिंह और मोहित चौधरी की तलाश में जुटी है.

मालूम हो कि गत 26 अप्रैल की रात लोको पायलट जीके गौतम की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी. इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों ने बताया था कि अभय यादव ने ही जीके गौतम को गोली मारी थी. वारदात को अंजाम देने के बाद अभय यादव फरार हो गया था. पिछले दिनों अभय यादव ने पुलिस को चकमा देकर कोर्ट में सरेंडर कर दिया था.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola