‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान का आगाज, सेल्फी अपलोड करने पर घर बैठे मिलेंगे मुफ्त ट्विन डस्टबिन, पढ़ें पूरी खबर

Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर में ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान का आगाज.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जमशेदपुर में 'स्वच्छता ही सेवा-2026' अभियान का आगाज हो चुका है, जिसका लक्ष्य शहर को कचरा-मुक्त बनाना है. इस अभियान में भाग लेकर आप अपने घर पर मुफ्त डस्टबिन प्राप्त कर सकते हैं.

विज्ञापन

जमशेदपुर : लौहनगरी जमशेदपुर में स्वच्छता को जन-आंदोलन का रूप देने के लिए गुरुवार से ‘स्वच्छता ही सेवा–2026’ अभियान का औपचारिक शुभारंभ कर दिया गया है. स्वच्छ सर्वेक्षण 2025–26 के तहत जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (जेएनएसी) और टाटा स्टील यूआईएसएल के संयुक्त तत्वावधान में यह विशेष जन-जागरूकता अभियान आगामी 2 अक्टूबर तक पूरे शहर में चलाया जाएगा. अभियान का मुख्य उद्देश्य जनसहभागिता के जरिए घरों में स्रोत पर ही कचरा पृथक्करण (सोर्स सेग्रीगेशन) और स्वच्छ आदतों को बढ़ावा देकर शहर को ‘कचरा-मुक्त शहर’ (Garbage Free City) बनाना है.

विज्ञापन

नगर आयुक्त की पहल पर ‘सेल्फी विद सोर्स सेग्रीगेशन’ की शुरुआत

नगर आयुक्त योगेंद्र प्रसाद के निर्देशानुसार इस बार शहरवासियों को सीधे जोड़ने के लिए अभिनव पहल ‘Selfie with Source Segregation’ शुरू की गई है. जेएनएसी के विशेष पदाधिकारी तरनीश कुमार हांस ने इस अभियान का विधिवत उद्घाटन किया. इस अवसर पर विशेष पदाधिकारी विश्वजीत महतो, एकाउंट्स ऑफिसर, सिटी मैनेजर्स, टाटा स्टील यूआईएसएल से डॉ. आलोक, स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर और समिति के कई अधिकारी मौजूद थे.

घर बैठे मुफ्त मिलेंगे हरे और नीले डस्टबिन

प्रशासन की ओर से घोषणा की गई है कि अभियान में शामिल होने वाले पात्र परिवारों को उनके घर पर बिल्कुल मुफ्त हरा और नीला कूड़ेदान उपलब्ध कराया जाएगा. इससे वे रोजाना गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग संग्रह कर सकें.

अभियान में इस तरह ले सकते हैं भाग

  • क्यूआर कोड स्कैन करें: जारी पोस्टर में दिए गए क्यूआर कोड (QR Code) को स्कैन कर मांगी गई जरूरी जानकारी भरें.
  • सेल्फी अपलोड करें: अपने घर में गीला और सूखा कचरा अलग-अलग रखते हुए डस्टबिन के साथ सेल्फी लें और पूरे पते के साथ अपलोड करें.
  • व्हाट्सएप की सुविधा: नागरिक अपनी सेल्फी और पूरा पता सीधे आधिकारिक हेल्पलाइन/व्हाट्सएप नंबर 7970625111 पर भी भेजकर पंजीकरण करा सकते हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola