जमशेदपुर में दुर्गापूजा की तैयारी शुरू, गिटार मॉडल पर बनेगा अनूठा पंडाल
न्यू बारीडीह में गिटार रूपी भव्य पंडाल में विराजेगी मां दुर्गा, भक्तिभाव से संपन्न हुआ भूमिपूजन | Prabhat Khabar Network
जमशेदपुर में दुर्गापूजा की तैयारियां शुरू हो गई हैं. न्यू बारीडीह ब्वॉयज क्लब ने भूमिपूजन कर अपने महोत्सव की शुरुआत की है. इस वर्ष का मुख्य आकर्षण पश्चिम बंगाल के कारीगरों द्वारा बनाया जा रहा एक अनूठा गिटार-मॉडल पूजा पंडाल होगा.
जमशेदपुर. न्यू बारीडीह ब्वॉयज क्लब के तत्वावधान में आयोजित होने वाले दुर्गापूजा महोत्सव का शुभारंभ बुधवार को भूमिपूजन के साथ हुआ. इस वर्ष पूजा का मुख्य आकर्षण पश्चिम बंगाल के कारीगरों द्वारा तैयार किया जा रहा गिटार मॉडल पर आधारित अनूठा पूजा पंडाल होगा.
पूजा कमेटी के प्रमुख अंशु सिंह ने बताया कि पंडाल को आकर्षक स्वरूप देने के लिए पश्चिम बंगाल के कारीगरों की मदद ली जा रही है. गिटार मॉडल पर आधारित पंडाल पूजा के दौरान श्रद्धालुओं के लिए खास आकर्षण का केंद्र रहेगा.
भूमिपूजन में कमेटी के सदस्य रहे मौजूद
भूमिपूजन कार्यक्रम में अध्यक्ष राहुल गुप्ता, महासचिव करण सिंह, कोषाध्यक्ष अमन, अमित, जीएन साहा, संजीव सिंह, अखिलेश चौधरी, बंते उर्फ रज्जे, बाबू, क्षितिज नायक उर्फ नाइट समेत पूजा कमेटी के कई सदस्य मौजूद रहे. कार्यक्रम के साथ ही पूजा की तैयारियां शुरू कर दी गयी हैं.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए