टाटा पिगमेंट्स के 95 कर्मचारियों को 47.50 लाख रुपये बोनस, अधिकतम 73,629 रुपये मिला

Updated:
विज्ञापन

टाटा पिगमेंट्स प्रबंधन और यूनियन के सदस्य | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

टाटा पिगमेंट्स के 95 कर्मचारियों को वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 47.50 लाख रुपये के बोनस का वितरण किया गया है. यह वितरण प्रबंधन और यूनियन के बीच हुए वार्षिक बोनस समझौते के बाद हुआ. कर्मचारियों को अधिकतम 73,629 रुपये और न्यूनतम 58,839 रुपये बोनस मिला है.

विज्ञापन

जमशेदपुर. टाटा पिगमेंट्स के 95 कर्मचारियों के बीच बुधवार को 47.50 लाख रुपये बोनस राशि का वितरण किया गया. वित्तीय वर्ष 2025-26 के वार्षिक बोनस समझौते पर प्रबंधन और टाटा पिगमेंट्स वर्कर्स यूनियन के बीच सहमति बनने के चंद घंटे बाद ही कर्मचारियों के बैंक खातों में बोनस की राशि भेज दी गयी.

विज्ञापन

समझौते के अनुसार, इस वर्ष कर्मचारियों को अधिकतम 73,629 रुपये और न्यूनतम 58,839 रुपये बोनस मिला है. यूनियन अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने कहा कि प्रबंधन और यूनियन के बीच बेहतर तालमेल के कारण कर्मचारियों को समय पर बोनस की राशि मिल सकी.

इन लोगों ने किया बोनस समझौते पर हस्ताक्षर

बोनस समझौते पर प्रबंधन की ओर से एमडी सरोज कुमार बनर्जी, मुख्य कारखाना प्रबंधक मानित कुमार, प्लांट हेड केएम महाराजा, सीएफओ दिनेश अग्रवाल, मुख्य मानव संसाधन पदाधिकारी अंकिता केविन नटाल और हेड एचआर अतुल कुमार शर्मा ने हस्ताक्षर किये.

वहीं, यूनियन की ओर से अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह, उपाध्यक्ष कुलबीर सिंह, सत्य नारायण राव, सह सचिव कमलेश कुमार शर्मा, अनिल प्रसाद और कोषाध्यक्ष भुवनेश्वर राम ने समझौते पर हस्ताक्षर किये.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola