Jamshedpur News : घर से दुकान के लिए निकले आभूषण कारोबारी बाइक समेत गायब, जानिये भाई ने क्या कहा
Author Rajesh singh
Updated:
विज्ञापन
जमशेदपुर (फाइल फोटो)
बिरसानगर थाना अंतर्गत बीएड कॉलेज रोड बालका कॉम्प्लेक्स निवासी व आभूषण दुकानदार नीरज कुमार वर्मा (39 वर्ष) सोमवार की शाम से अपनी पैशन प्रो मोटरसाइकिल (जेएच05बीयू 3259) के साथ गायब हो गये.
विज्ञापन
Jamshedpur News :
बिरसानगर थाना अंतर्गत बीएड कॉलेज रोड बालका कॉम्प्लेक्स निवासी व आभूषण दुकानदार नीरज कुमार वर्मा (39 वर्ष) सोमवार की शाम से अपनी पैशन प्रो मोटरसाइकिल (जेएच05बीयू 3259) के साथ गायब हो गये. इस संबंध में नीरज कुमार वर्मा के छोटे भाई अमन वर्मा ने बिरसानगर थाना में लिखित शिकायत की है. अमन वर्मा के अनुसार उनका गोलमुरी में आभूषण दुकान है. सोमवार की शाम बड़े भाई नीरज कुमार वर्मा शाम करीब पांच बजे घर से दुकान के लिये निकले थे, लेकिन वे दुकान नहीं पहुंचे. उनका मोबाइल भी बंद है. अमन के अनुसार उनका किसी से विवाद नहीं है. अचानक भाई का गायब होना पूरे परिवार के लिये चिंता का विषय है. उनका एक बेटा है.आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन