Jamshedpur News : ट्वीट के बाद हरकत में आया स्वास्थ्य विभाग, गालूडीह की सबर बस्ती पहुंची टीम

Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर (फाइल फोटो)

Jamshedpur News : गालूडीह की बड़ागुर्शी पंचायत स्थित घुटिया सबर बस्ती के निवासी सुकू सबर के कुष्ठ रोग से पीड़ित होने और सहायता नहीं मिलने की शिकायत सामने आने के

विज्ञापन

Jamshedpur News :

गालूडीह की बड़ागुर्शी पंचायत स्थित घुटिया सबर बस्ती के निवासी सुकू सबर के कुष्ठ रोग से पीड़ित होने और सहायता नहीं मिलने की शिकायत सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया. समाजसेवी संदीप डे ने इस मामले को ट्वीट के माध्यम से मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री और उपायुक्त के संज्ञान में लाया था. इसके बाद बुधवार को सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल और जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी डॉ. मृत्युंजय धावड़िया के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची और मामले की जांच की.जांच टीम में जिला कुष्ठ परामर्शी डॉ. राजीव लोचन महतो, सहिया सपना सिंह, सीएचओ कल्याणी महतो और अनुमंडल अस्पताल घाटशिला के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राजेंद्र नाथ सोरेन समेत अन्य स्वास्थ्यकर्मी शामिल थे. जांच के दौरान पाया गया कि सुकू सबर को स्वास्थ्य विभाग की ओर से दवा सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करायी जा रही है.

स्वास्थ्य टीम ने बस्ती के आसपास के लोगों की भी जांच की और कुष्ठ रोग के प्रति जागरुकता फैलायी. साथ ही लोगों को बीमारी की पहचान, बचाव और समय पर उपचार के बारे में जानकारी दी.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola