Jamshedpur News : गोलमुरी : सड़क जाम करने वालों पर सरकारी कार्य में बाधा का केस दर्ज

Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर (फाइल फोटो)

गोलमुरी आरडी टाटा गोलचक्कर के पास पार्सल वैन व स्कूटी में टक्कर के बाद सड़क जाम व हंगामा करने वालों के खिलाफ गोलमुरी थाना में सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने का केस दर्ज किया गया है.

विज्ञापन

मामला पार्सल वैन व स्कूटी में टक्कर के बाद हंगामा का

Jamshedpur News :

गोलमुरी आरडी टाटा गोलचक्कर के पास पार्सल वैन व स्कूटी में टक्कर के बाद सड़क जाम व हंगामा करने वालों के खिलाफ गोलमुरी थाना में सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने का केस दर्ज किया गया है. गोलमुरी थाना में पदस्थापित एएसआइ अखिलेश्वर मांझी के बयान पर 100 से 150 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. घटना 14 जून की है.

मालूम हो कि गोलमुरी आरडी टाटा गोलचक्कर के पास पार्सल वैन व स्कूटी की टक्कर में खुशी कुमारी नामक महिला घायल हो गयी थी. हादसे के बाद लोगों ने ट्रैफिक पुलिस के खिलाफ आक्रोश दिखाते हुये लोगों ने सड़क जाम व हंगामा किया था. इस दौरान करीब दो घंटे तक यातायात व्यवस्था बाधित रही थी.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola