Jamshedpur News : सात दिनों बाद टाटानगर स्टेशन पर मिले टाटा मोटर्स के एग्जीक्यूटिव मैनेजर, जानिये लापता होने का कारण

Updated:
विज्ञापन

Jamshedpur News : टेल्को प्रकाश नगर निवासी व टाटा मोटर्स के एग्जीक्यूटिव मैनेजर पवन नायर (45 वर्ष) सात दिनों बाद शनिवार को टाटानगर स्टेशन पर मिले. सूचना मिलने पर पवन नायर के घरवाले टाटानगर स्टेशन पहुंचे.

विज्ञापन

पारिवारिक विवाद के बाद ट्रेन से हाता चले गये थे पवन नायर

Jamshedpur News :

टेल्को प्रकाश नगर निवासी व टाटा मोटर्स के एग्जीक्यूटिव मैनेजर पवन नायर (45 वर्ष) सात दिनों बाद शनिवार को टाटानगर स्टेशन पर मिले. सूचना मिलने पर पवन नायर के घरवाले टाटानगर स्टेशन पहुंचे. जिसके बाद उन्हें वापस घर ले गये. जानकारी के अनुसार घर में पारिवारिक विवाद होने के बाद पवन नायर पैदल घर से निकलकर टाटानगर स्टेशन चले गये. वहां से वे हाता ट्रेन से गये. इस दौरान वे ट्रेन से हाता और टाटानगर स्टेशन आते-जाते रहे. पवन नायर के सकुशल मिलने पर घरवालों ने राहत की सांस ली.

मालूम हो कि गत दो नवंबर की दोपहर करीब 12.30 बजे पवन नायर घर से पैदल निकल गये थे. उनका मोबाइल भी बंद था. इस संबंध में पत्नी नाहा नायर ने गोविंदपुर थाना में पति के गायब होने का सनहा दर्ज कराया था.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola