स्टेशन रोड स्थित चाय स्टॉल में काम कर रहे तीन बच्चे बरामद
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
स्टेशन रोड स्थित चाय स्टॉल में काम कर रहे थे तीन बच्चे बरामद
विज्ञापन
चाय स्टॉल के संचालक के खिलाफ लेबर अफसर ने दर्ज कराया केस, बच्चों को सीडब्ल्यूसी को सौंपा
जमशेदपुर.
बागबेड़ा थाना क्षेत्र के चाईबासा बस स्टैंड के पास लेबर ऑफिसर संदीप कुमार गुप्ता ने यादव टी-स्टॉल में छापेमारी कर तीन बच्चों को बरामद किया है. इस मामले में संदीप कुमार के बयान पर यादव टी-स्टॉल के मालिक कमल यादव के खिलाफ बाल मजदूरी (निषेध एवं नियमन) अधिनियम का केस दर्ज किया गया है. इस मामले में संदीप गुप्ता ने तीनों बच्चों को सीडब्ल्यूसी को सौंप दिया है. मिली जानकारी के अनुसार लेबर ऑफिसर संदीप कुमार गुप्ता को सूचना मिली थी कि स्टेशन के चाईबासा बस स्टैंड स्थित दुकानों में बाल मजदूर धड़ल्ले से काम कर रहे हैं. सूचना मिलने पर टीम के द्वारा सत्यता की जांच की गयी. जहां सूचना सही पाया गया. उसके बाद अधिकारी संदीप कुमार गुप्ता के नेतृत्व में छापेमारी कर बाल मजदूरी कर रहे तीन बच्चों को बरामद किया गया.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन