बिष्टुपुर: वाहन पार्किंग को लेकर मारपीट, दोनों पक्ष से केस दर्ज
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
बिष्टुपुर: वाहन पार्किंग को लेकर मारपीट मामले में दोनों पक्ष से केस दर्ज
विज्ञापन
जमशेदपुर. बिष्टुपुर स्थित पीएंडएम मॉल के सामने सड़क किनारे वाहन पार्किंग को लेकर सन्नी सिंह और पार्किंग में पदस्थापित सुरक्षागार्ड के बीच हुए विवाद मामले में बिष्टुपुर थाना में दोनों ओर से केस दर्ज किया गया है. इस मामले में बिरसानगर के सन्नी सिंह वालिया ने अज्ञात के खिलाफ गाली गलौज कर मारपीट करने का केस दर्ज कराया है. वहीं पीएंडएम हाइटेक सिटी मॉल के चीफ एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर नीतेश कुमार ने गाड़ी नंबर जेएच05डीएन-1039 के चालक के खिलाफ गाली गलौज कर मारपीट करने और धमकी देने का केस दर्ज कराया है. दोनों ओर से केस दर्ज करने के बाद पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. घटना 21 अप्रैल की है.
आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन