परसुडीह थाना के पुलिसकर्मी पर मारपीट का आरोप, शिकायत
परसुडीह पुलिसकर्मी के र्दुव्यवहार और मारपीट की एसएसपी से शिकायत
, जमशेदपुर. परसुडीह थानांतर्गत कीताडीह गाड़ीवान पट्टी के टीपू सुलतान ने एसएसपी को आवेदन देकर परसुडीह थाना के पुलिसकर्मी के खिलाफ शिकायत की. टीपू सुलतान ने दर्ज आवेदन में बताया कि एक चोरी में उनका नाम गवाह के रूप में दिया गया था. इस संबंध में कोर्ट से सम्मन आया था. जिसे हमारे बस्ती के मेनुल खान ने फर्जी हस्ताक्षर कर सम्मन ले लिया. 19 अप्रैल को मेनूल ने रात 11 बजे फोन कर बताया कि उसका वारंट आया है. फौरन थाना आये. उसके बाद जब वह थाना पहुंचे तो पुलिसकर्मी नशे की हालत में थे. उनके मुंह से बदबू आ रही थी. जब उसने वारंट के मिलने के बारे में जानकारी नहीं मिली तो सिपाही ने उसे गंदी गंदी गालियां देने लगे. उसके बाद उसकी जम कर पिटाई कर दी. मेनूल खान ने थाना से छुड़वाने के एवज में 10 हजार रुपये की मांग भी की.मेनूल ने बताया कि थाना प्रभारी रुपये की मांग कर रहे है. जिसे वह ऑन लाइन पेमेंट किया.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए