टीएमएच के सेवानिवृत डॉ अनिल चौधरी ने डॉ पत्नी से मेंटेनेंस लेने के लिए शिकायतवाद दर्ज किया

Updated:
विज्ञापन

केस होने के बाद जमशेदपुर फैमिली कोर्ट से भागलपुर की रहने वाली डॉ पूनम जायसवाल को एक नोटिस जारी किया गया है.

विज्ञापन

मुख्य संवाददाता, जमशेदपुर. टीएमएच के सेवानिवृत डॉ अनिल चौधरी ने पत्नी डॉ पूनम जायसवाल से मेंटेनेंस (भरण पोषण) लेने के लिए शिकायतवाद दर्ज किया था. यह शिकायतवाद स्थानीय फैमिली कोर्ट जिला प्रधान एवं सत्र न्यायाधीश के कोर्ट में दाखिल किया है. वहीं जमशेदपुर फैमिली कोर्ट से भागलपुर की रहने वाली डॉ पूनम जायसवाल को एक नोटिस जारी किया गया है. पूनम जायसवाल की अधिवक्ता सृष्टि ने बताया कि भालुबासा निवासी डॉ अनिल कुमार चौधरी और डॉ पूनम जायसवाल का 2016 में विवाह विच्छेद हो चुका है. अब पति डॉ अनिल कुमार चौधरी ने मेंटेनेंस का केस दाखिल किया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola