सोनारी : महिला उत्पीड़न के आरोपी को तीन साल की सजा

दो साल पूर्व 2022 का मामला, आरोपी ने खुद का अविवाहित व धर्म छुपाकर विधवा के साथ दोस्ती बाद में झांसे में लेकर ठगा, गलत नीयत से छूने का प्रयास किया था
मुख्य संवाददाता, जमशेदपुर : एडीजे-5 मंजू कुमारी की कोर्ट ने सोनारी थाना में दर्ज महिला उत्पीड़न के एक केस में आरोपी मोहम्मद खालिद आलम को तीन साल की सजा सुनायी है. दो वर्ष पूर्व 2022 में कीताडीह में रहने वाले आरोपी मोहम्मद खालिद आलम ने खुद को अविवाहित व धर्म छुपाकर सोनारी कागलनगर की रहने वाली विधवा के साथ दोस्ती थी. बाद में झांसे में लेकर उसे ठगा. गलत नीयत में छूने का प्रयास किया. पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ केस किया था. कोर्ट में अभियोजन पदाधिकारी राकेश कुमार, अधिवक्ता सुनील कुमार जायसवाल, अधिवक्ता सुधीर पप्पू, अधिवक्ता बबिता जैन मौजूद थीं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










