Jamshedpur Corona Update : जमशेदपुर में पहली बार 24 घंटे में रिकॉर्ड 934 मरीज स्वस्थ, नये संक्रमित भी घटे, जानें जिले के ताजा हालात
Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 27 Apr 2021 8:58 AM
मृतकों में अधिकांश शहरी क्षेत्र से हैं. सभी 14 मौतें टीएमएच में हुई हैं. मृतकों में कदमा के पांच, सोनारी व मानगो के दो-दो, बिरसानगर, बिष्टुपुर, एग्रिको, गोलमुरी, साकची के एक-एक मरीज शामिल हैं. जिले में एक्टिव केस की संख्या 7093 हो गयी. पॉजिटिव की संख्या 30463 हो गयी है. 23161 लोग स्वस्थ हुए हैं. अब तक 553 लोगों की मौत कोरोना से हो चुकी है.
Jamshedpur Corona News Today Hindi, Jharkhand News जमशेदपुर : जमशेदपुर में कोरोना के बढ़ते संक्रमण की रफ्तार में सोमवार को कमी आयी है. वहीं, संक्रमित मरीजों के स्वस्थ होने की संख्या भी बढ़ी है. जिले के विभिन्न कोविड सेंटर से सोमवार को पहली बार 24 घंटे में रिकॉर्ड 934 संक्रमित स्वस्थ होकर घर लौटे. वहीं, नये संक्रमितों की संख्या भी घटी. 604 नये पॉजिटिव मिले. एक साथ एक दिन में सबसे अधिक मरीजों को स्वस्थ होने की अच्छी खबर के बीच 14 लोगों की मौत से चिंता भी बरकरार हैं.
मृतकों में अधिकांश शहरी क्षेत्र से हैं. सभी 14 मौतें टीएमएच में हुई हैं. मृतकों में कदमा के पांच, सोनारी व मानगो के दो-दो, बिरसानगर, बिष्टुपुर, एग्रिको, गोलमुरी, साकची के एक-एक मरीज शामिल हैं. जिले में एक्टिव केस की संख्या 7093 हो गयी. पॉजिटिव की संख्या 30463 हो गयी है. 23161 लोग स्वस्थ हुए हैं. अब तक 553 लोगों की मौत कोरोना से हो चुकी है.
Posted By : Sameer Oraon
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए