पान-तांती समाज नहीं मनायेगा होली

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पान-तांती समाज नहीं मनायेंगे होली

विज्ञापन

जमशेदपुर:

साकची में पान(तांती) समाज कल्याण समिति की शुक्रवार को बैठक हुई. समिति के संस्थापक उमाकांत दास ने कहा कि पान तांती समाज लंबे समय से अनुसूचित जाति में शामिल करने की मांग लगातार कर रहा है. बावजूद इसके पान तांती समाज को हाशिये पर रखने का काम किया गया. समाज के लोग केवल वोट बैंक बनकर रह गये हैं. उन्होंने कहा कि जब तक स्व. पानगुरू के अधूरे सपने पूरे नहीं होते हैं तब तक पान तांती समाज होली पर्व नहीं मनायेंगे. साथ समाज के लोगाें से भी अपील करता है कि वे होली पर्व से परहेज करें. बैठक में दिनेश कुमार दंडपाठ, लक्ष्मण पात्रो, कार्तिक पात्रो, जगदीश दास, निरंजन तांती, हरिशचंद्र भंज समेत अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola