ePaper

Jamshedpur News : विकसित जमशेदपुर बनाना सपना है : डॉ अजय

Updated at : 04 Nov 2024 9:20 PM (IST)
विज्ञापन
Jamshedpur News : विकसित जमशेदपुर बनाना सपना है : डॉ अजय

गोलमुरी, साकची, काशीडीह में डॉ अजय ने चलाया जनसंपर्क अभियान

विज्ञापन

गोलमुरी, साकची, काशीडीह में डॉ अजय ने चलाया जनसंपर्क अभियान

Jamshedpur News :

मंगलवार को जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा सीट से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी डॉ अजय कुमार ने 22 इलाके में पदयात्रा व जनसभाएं की. इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के लोगों से अपने पक्ष में वोट करने की अपील की. डॉ अजय कुमार ने सबसे पहले विद्यापतिनगर से पदयात्रा की शुरुआत की. इसके बाद ओड़िया समाज के साथ बैठक की. भुइयांडीह इंद्रानगर में लोगों के साथ बैठक के बाद उन्होंने गाढ़ाबासा, साकची पलंग मार्केट, तिलक नगर, बागुनहातु, सिदगोड़ा, देवनगर, साकची गुरुद्वारा बस्ती, सिदगोड़ा गड्ढ़ा मैदान क्षेत्र में पदयात्रा की. साथ ही मोहरदा और टेल्को में कई जनसभाओं को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि अपने एसपी के कार्यकाल में उन्होंने शहर में अपराध और गुंडाराज की कमर तोड़ दी थी. खास कर महिलाओं के मन से गुंडों का खौफ पूरी तरह से खत्म कर दिया था. पूर्व में भी जिस प्रकार जनहित मुख्य एजेंडा होता था, उसी प्रकार सांसद बनने के बाद भी पूरे लोकसभा में विकास कार्य किया. डॉ अजय कुमार ने कहा कि सुरक्षित एवं विकसित जमशेदपुर बनाना उनका सपना है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola