मुकाबले के बाद भी शहर में रहेगी मोहम्मडन स्पोर्टिंग की टीम
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 29 Nov 2024 12:03 AM
Sunil Chhetri of Bengaluru FC during match 54 between Mohammedan SC and Bengaluru FC of the Indian Super League (ISL) 2024-25 season held at the Kishore Bharati Krirangan in Kolkata, on 27th November 2024. Dipayan Bose/Focus Sports/ FSDL
JAMSHEDPUR SPORTS NEWS . जमशेदपुर फुटबॉल क्लब और मोहम्मडन स्पोर्टिंग के बीच दो दिसंबर को जेआरडी टाटा स्पोर्टस कॉम्प्लेक्स में इंडियन सुपर लीग
जमशेदपुर. जमशेदपुर फुटबॉल क्लब और मोहम्मडन स्पोर्टिंग के बीच दो दिसंबर को जेआरडी टाटा स्पोर्टस कॉम्प्लेक्स में इंडियन सुपर लीग का बहुचर्चित मुकाबला खेला जायेगा. पहली बार इंडियन सुपर लीग में खेले रही मोहम्मडन स्पोर्टिंग की टीम इस मुकाबले के लिए 30 नवंबर को जमशेदपुर पहुंच जायेगी. मोहम्मडन स्पोर्टिंग की पूरी टीम वंडे भारत से जमशेदपुर आ रही है. एक दिसंबर को टीएफए मैदान में टीम अभ्यास करेगी. वहीं, दो दिसंबर को मुकाबले के बाद भी मोहम्मडन स्पोर्टिंग की टीम चार दिसंबर तक शहर में ही रहेगी. इस बीच टीम चार को भी टीएफए ग्राउंड में ट्रेनिंग करेगी. जेएफसी व मोहम्मडन स्पोर्टिंग के बीच होने वाले मैच के लिए टिकटों की बिक्री जारी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










