जमशेदपुर: देश भर के कामगारों को और सशक्त बनाया जायेगा : इंटक

Author Ashok jha
Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर. बेंगलुरु में इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस (इंटक) की 316वीं दो दिवसीय वर्किंग कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया. राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ जी संजीवा रेड्डी की अध्यक्षता

विज्ञापन

जमशेदपुर: बेंगलुरु में इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस (इंटक) की 316वीं दो दिवसीय वर्किंग कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया. राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ जी संजीवा रेड्डी की अध्यक्षता में हुई बैठक में नये श्रम कानून की समीक्षा की गयी. रोजगार की सुरक्षा, सामाजिक सुरक्षा और वैश्विक मानकों के अनुरूप ‘डीसेंट वर्क’ (जिम्मेदार बिजनेस व्यवहार) को बढ़ावा देने के लिए संयुक्त रोडमैप पर चर्चा की गयी. नेताओं ने संकल्प लिया कि बदलते औद्योगिक परिवेश में देशभर के कामगारों को और अधिक सशक्त व संगठित किया जायेगा. साथ ही, संगठन के नाम और लेटर हेड का गलत इस्तेमाल कर भ्रम फैलाने वाले कुछ गुटों के खिलाफ पटियाला हाउस कोर्ट के माध्यम से सख्त कानूनी कदम उठाने का भी निर्णय लिया गया. बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार शामिल हुए. उन्होंने घोषणा की कि कर्नाटक सरकार राज्य के प्रत्येक ब्लॉक स्तर पर इंटक के चार प्रतिनिधियों की नियुक्ति करेगी, जो सीधे तौर पर श्रम योजनाओं की निगरानी करेंगे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola