Jamshedpur news. शहीद निर्मल महतो की जीवनी से मिलती है प्रेरणा : सहिस

Updated:
विज्ञापन

आजसू पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया

विज्ञापन

Jamshedpur news.

बोड़ाम हाट बाजार में शहीद निर्मल महतो की जयंती मनायी गयी. आजसू पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया. मौके पर मुख्य अतिथि आजसू पार्टी के केंद्रीय प्रधान महासचिव सह पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस मौजूद थे. उन्होंने शहीद निर्मल महतो की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. मौके पर रामचंद्र सहिस ने कहा कि शहीद निर्मल महतो की जीवनी से प्रेरणा मिलती है. उनकी जीवनी से सबक लेते हुए उसे अपने जीवन में आत्मसात करने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार जिन महापुरुषों के नाम से सत्ता पर काबिज हुई है. आज उन्हें भूलकर केवल उन्हें उनके जयंती व पुण्यतिथि पर याद करती है. झामुमो खुद को आंदोलनकारी पार्टी कहती है, लेकिन झारखंड आंदोलनकारियों को सम्मान देने से वंचित रखती है. आजसू पार्टी उनके कार्यों को पर्दाफाश करने का काम करेगी. इस अवसर पर पूर्व मंत्री सहिस के आलावा सतीश महतो, मृत्युंजय सिंह, छुटूलाल सिंह, परमेश्वर महतो, प्रकाश गोप, निर्मल सिंह, आदित्य महतो, दीपक महतो, समर गोप, शेखर सहिस, राहुल प्रसाद समेत अन्य मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola