Indian Railways News: दक्षिण बिहार एक्सप्रेस को आरा तक एक्सटेंशन, 20 फरवरी को आरा से कब खुलेगी?

Updated:
विज्ञापन

रांची और टाटानगर से पटना के लिए चलेगी परीक्षा स्पेशल ट्रेन.

दक्षिण बिहार एक्सप्रेस 20 फरवरी की शाम 6:45 बजे आरा से खुलेगी. दुर्ग-राजेंद्रनगर-दुर्ग के बीच चलने वाली इस ट्रेन के समय में ज्यादा बदलाव नहीं किया गया है.

विज्ञापन

जमशेदपुर: दक्षिण बिहार एक्सप्रेस ट्रेन का आरा तक एक्सटेंशन दे दिया गया है. 20 फरवरी से यह ट्रेन आरा से खुलेगी. दुर्ग-राजेंद्रनगर-दुर्ग के बीच चलने वाली इस ट्रेन के समय में ज्यादा बदलाव नहीं किया गया है. वहीं, आरा- राजेंद्रनगर- आरा के बीच नयी समय सारिणी तय की गयी है. आरा से यह ट्रेन शाम 6:45 बजे खुलेगी. दूसरे दिन रात को यह ट्रेन दुर्ग 8:40 में पहुंचेगी. अगले दिन दुर्ग से यह ट्रेन सुबह 7:00 बजे आरा के लिए खुलेगी, जो दूसरे दिन सुबह 6:45 बजे राजेंद्र नगर पहुंचेगी. 5 मिनट के स्टॉपेज के बाद यह ट्रेन 6:50 बजे आरा के लिए प्रस्थान कर जायेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

दक्षिण बिहार एक्सप्रेस 8:05 बजे पहुंचेगी पटना
आरा के बाद बिहटा शाम 7:01 पहुंचकर दो मिनट ठहराव के बाद प्रस्थान करेगी. दानापुर से शाम 7:30 बजे पहुंचकर 7:40 पर प्रस्थान करेगी. पटना यह ट्रेन शाम को 8:05 बजे पहुंचेगी और 8:15 में रवाना हो जायेगी. राजेन्द्र नगर 8:25 में पहुंचेगी और 8:30 बजे रवाना हो जायेगी.

देवघर : आज से चार ट्रेन के मार्ग में परिवर्तन, एक को विलंब से चलाने का निर्णय

दुर्ग से खुलेगी अगले दिन सुबह 7:00 बजे
दूसरे दिन रात को यह ट्रेन दुर्ग 8:40 में पहुंचेगी. इस तरह दुर्ग से यह ट्रेन सुबह 7:00 बजे आरा के लिए यह ट्रेन खुलेगी, जो दूसरे दिन सुबह 6:45 बजे राजेंद्र नगर पहुंचेगी. 5 मिनट के स्टॉपेज के बाद यह ट्रेन 6:50 बजे आरा के लिए प्रस्थान कर जायेगी. पटना सुबह 7:00 बजे पहुंचकर दस मिनट रुकेगी. दानापुर सुबह 7:23 बजे पहुंचकर दस मिनट रुकेगी. इसके बाद यह ट्रेन बिहटा में सुबह 7:44 बजे पहुंचकर 7:46 में प्रस्थान करेगी. और 8.30 बजे आरा पहुंचेगी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन