ePaper

IMD Red Alert: सावधान! कोल्हान में होगी अत्यंत भारी बारिश, IMD ने जारी किया रेड अलर्ट

Updated at : 14 Jul 2025 4:46 PM (IST)
विज्ञापन
imd-red-alert-heavy-to-very-heavy-rain-warning jharkhand

पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिले में भारी से अत्यंत भारी बारिश का अलर्ट.

IMD Red Alert: भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने झारखंड के कोल्हान प्रमंडल के 3 जिलों (पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां) में कहीं-कहीं भारी से अत्यंत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है. कहा है कि स्वर्णरेखा नदी में बाढ़ आ सकती है. मौसम विभाग ने बाढ़ संभावित क्षेत्र के लोगों के लिए चेतावनी और दिशा-निर्देश भी जारी किये हैं. झारखंड के किन 13 जिलों में भारी वर्षा होगी और मौसम विभाग ने क्या-क्या सलाह दी है, यहां पढ़ लें.

विज्ञापन

IMD Red Alert: झारखंड के पश्चिम बंगाल और ओडिशा से सटे कोल्हान प्रमंडल के 3 जिलों में सोमवार को मानसून झूमकर बरसेगा. मौसम विभाग ने भारी से अत्यंत भारी बारिश की चेतावनी दी है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कोल्हान प्रमंडल के सभी 3 जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिले में कहीं-कहीं भारी से अत्यंत भारी बारिश होने की संभावना है. इसलिए लोग विशेष सावधानी बरतें और सतर्क रहें.

IMD Red Alert: कोल्हान के 3 जिलों में बाढ़ की आशंका

मौसम विभाग ने कहा है कि इन तीनों जिलों में होने वाली भारी से अत्यंत भारी बारिश की वजह से कुछ जगहों पर सड़कें बह सकती हैं. मैदानी इलाकों में गंभीर बाढ़ आ सकती है. खनन क्षेत्रों में, खासकर पूर्वी सिंहभूम जिले के माइनिंग एरिया में इमारतें ढह सकती हैं. बिजली, पानी जैसी मूलभूत सामुदायिक सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं.

स्वर्णरेखा नदी में बाढ़ आने की संभावना

इतना ही नहीं, कृषि और बागवानी फसल और पौधरोपण को बड़ा नुकसान होने की संभावना है. स्वर्णरेखा में बाढ़ आने की भी चेतावनी दी गयी है. मौसम विभाग ने कहा है कि अत्यंत भारी बारिश की वजह से कई जगहों पर जान-माल का नुकसान हो सकता है. इसलिए बारिश के दौरान बेहद सतर्क और सावधान रहें.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

बाढ़ वाले इलाकों में रखें इन बातों का ध्यान

  • मौसम विभाग ने कहा है कि जिन इलाकों में बाढ़ आयी हो, उस क्षेत्र के लोगों को निम्न सावधानियां बरतनी चाहिए.
  • बाढ़ वाले इलाकों में गाड़ी न चलाएं. अगर आपकी कार के आसपास बाढ़ का पानी बढ़ता दिखे, तो कार को वहीं छोड़कर खुद सुरक्षित जगहों पर चले जायें. अगर आप ऐसा नहीं करेंगे, तो आपकी गाड़ी और आप दोनों पानी की तेज धार में बह सकते हैं.
  • बाढ़ अचानक आ सकती है, इस बात का ध्यान रखें. अगर अचानक बाढ़ आने की कोई संभावना दिख रही हो, तो तुरंत ऊंची जगह पर चले जायें. आगे बढ़ने के लिए निर्देशों का इंतजार न करें.

रांची, देवघर समेत 13 जिलों में होगी भारी वर्षा

मौसम विभाग ने गुमला, सिमडेगा और खूंटी जिलों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. वहीं, राजधानी रांची, लोहरदगा, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, जामताड़ा, हजारीबाग, गिरिडीह, कोडरमा और देवघर जिलों में कहीं-कहीं भारी वर्षा की संभावना जतायी गयी है. सभी जगहों पर लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है.

खराब मौसम के दौरान बरतें विशेष सावधानियां

मौसम विभाग ने कहा है कि खराब मौसम के दौरान कोई भी व्यक्ति घर से बाहर न निकलें. खासकर किसान खेतों की ओर न जायें. अगर आप खेत में जा चुके हैं और मौसम बदल गया है, तो सुरक्षित जगहों पर शरण लें. किसी पेड़ के नीचे खड़े न हों. बिजली के पोल से हर हाल में दूर रहें. मवेशियों को भी पक्की छत के नीचे ले जायें, ताकि उनको मौसम का नुकसान न हो.

इसे भी पढ़ें

बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का झारखंड पर दिखेगा असर, 16 जुलाई तक भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट

Train News : सावन की पहली सोमवारी पर देवघर के लिए चलेंगी 22 श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेनें

Shravani Mela Special Trains: मधुपुर-गया और पटना-मधुपुर के बीच चलेगी श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola