पतंग उड़ाते वक्त करंट की चपेट में आये मृत किशोर का आज होगा पोस्टमार्टम

Updated:
विज्ञापन

बिल माफ होने के बाद भी अस्पताल प्रबंधन शव को देने में देर कर रहा था

विज्ञापन

Jamshedpur news.

गोविंदपुर के यशोदा नगर में पतंग उड़ाने के दौरान बिजली के हाई टेंशन तार की चपेट में आने से गोविंदपुर यशोदा नगर के रहने वाले अभिनव का शव टीएमएच प्रबंधन ने परिजनों को सौंप दिया है. सांसद विद्युत वरण महतो की पहल से इलाज का बिल माफ होने के बाद भी अस्पताल प्रबंधन शव को देने में देर कर रहा था. इस बात को लेकर मौके पर मौजूद लोगों ने हंगामा भी किया. हालांकि शाम करीब 3.30 बजे अभिनव के शव को परिजन को सौंपा गया. इसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज पहुंचे. यहां शव को पोस्टमार्टम हाउस के शीतगृह में रखा गया. बुधवार को शव का पोस्टमार्टम के बाद पुलिस परिजन को शव देगी. उसके बाद उसका अंतिम संस्कार किया जायेगा.

बताया जाता है कि छह जनवरी को पतंग उड़ाने के दौरान अभिनव करंट की चपेट में आने पर गंभीर रूप से जल कर जख्मी हो गया था. उसे टीएमएच में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था. इलाज के दौरान ही उसने 12 जनवरी की सुबह 3.30 बजे उसकी मौत हो गयी. इस मौके पर जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो के स्वास्थ्य प्रभारी नंदकिशोर शर्मा, समाजसेवी अर्जुन कुमार, मुकेश कुमार, देवचंद, महेंद्र शाह, बैजू कुमार सिंह, कृष्णा तिवारी के अलावा अभिनव के पिता शशिकांत पंडित, चाचा निशिकांत पंडित के साथ-साथ बस्ती के लोग भी बड़ी संख्या में थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola