टाटानगर से आसनसोल जाने वालों के लिए राहत की खबर, मेमू ट्रेन को लेकर बदला आदेश
सांकेतिक तस्वीर
यात्रियों को राहत देते हुए रेलवे ने टाटानगर-आसनसोल मेमू ट्रेन के परिचालन को सामान्य कर दिया है. इसके अलावा, टाटानगर स्टेशन पर यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए स्टेशन इंप्रूवमेंट ग्रुप की बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए.
आद्रा रेल मंडल में रोलिंग ब्लॉक कार्य के कारण पूर्व में ट्रेन नंबर 68055/68056 टाटानगर-आसनसोल-टाटानगर मेमू को 3 और 5 सितंबर को आद्रा तक ही चलाने (शॉर्ट-टर्मिनेट) का निर्णय लिया गया था. हालांकि, यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने नया आदेश जारी कर इस ट्रेन का परिचालन 3 और 5 सितंबर को टाटानगर से आसनसोल के बीच सामान्य रूप से बहाल रखने की घोषणा की है.
आपके शहर में
स्टेशन इंप्रूवमेंट ग्रुप की बैठक में कई बिंदुओं पर चर्चा
यात्री सुविध की जांच एवं संसाधनों की स्थिति देखने के लिए सोमवार को टाटानगर स्टेशन इंप्रूवमेंट ग्रुप का निरीक्षण हुआ. स्टेशन निदेशक सुनील कुमार ने इंप्रूवमेंट ग्रुप निरीक्षण किया. इसमें परिचालन इंजीनियरिंग, आरपीएफ, जीआरपी, सिग्नल एंड टेलीकॉम, कॉमर्शियल एवं अन्य विभाग के सुपरवाइजर मौजूद रहे. इन लोगों ने पहले तो निरीक्षण किया, जिसके बाद मीटिंग की. स्टेशन इंप्रूवमेंट ग्रुप निरीक्षण के आधार पर ही अभी प्लेटफॉर्म पर टूटी टाइल्स एवं अन्य खराबी को दूर करने का काम शुरू कर चुका है. वहीं, पानी की समस्या को भी दूर करने पर फैसला लिया गया.
जलियांवाला बाग एक्सप्रेस का सरसावा में एक मिनट का ठहराव
दक्षिण पूर्व रेलवे ने टाटानगर से खुलने वाली जलियांवाला बाग एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 18103 टाटानगर अमृतसर) को नॉर्दर्न रेलवे के सरसावा स्टेशन में 31 अगस्त से 2 सितंबर तक अस्थायी ठहराव प्रदान किया है. पिलखनी (सहारनपुर) में आयोजित राधा स्वामी सत्संग में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए यह फैसला लिया गया है. यह ट्रेन सरसावा स्टेशन पर रात 12:58 बजे पहुंचेगी. एक मिनट के ठहराव के बाद रात 12:59 बजे अमृतसर के लिए रवाना होगी. इस संबंध में सीपीएम की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गयी है.
22 से 29 सितंबर के बीच संबलपुर-जम्मूतवी रहेगी रद जमशेदपुर. चक्रधरपुर रेल मंडल की बंडामुंडा केबिन में नॉन-इंटरलोकिंग कार्य के कारण संबलपुर-जम्मूतवी-संबलपुर एक्सप्रेस का परिचालन रद्द रहेगा. रेलवे के अनुसार, ट्रेन नंबर 18309 संबलपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस 22, 24 और 26 सितंबर को और ट्रेन नंबर 18310 जम्मूतवी-संबलपुर एक्सप्रेस 25, 27 और 29 सितंबर को रद रहेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए