Jamshedpur News : परसुडीह मंडल के महामंत्री देवेंद्र सिंह ने दिया इस्तीफा, कहा- प्रतिष्ठा का हनन…

Updated:
विज्ञापन

Jamshedpur News : परसुडीह भाजपा मंडल के महामंत्री देवेंद्र कुमार सिंह ने गुरुवार को परसुडीह मंडल के सह सदस्यता प्रभारी पद से इस्तीफा दे दिया. देवेंद्र ने जिला सदस्यता प्रभारी डॉ राजीव कुमार को पत्र लिखकर अपना इस्तीफा दिया.

विज्ञापन

Jamshedpur News :

परसुडीह भाजपा मंडल के महामंत्री देवेंद्र कुमार सिंह ने गुरुवार को परसुडीह मंडल के सह सदस्यता प्रभारी पद से इस्तीफा दे दिया. देवेंद्र ने जिला सदस्यता प्रभारी डॉ राजीव कुमार को पत्र लिखकर अपना इस्तीफा दिया. भाजपा जिला अध्यक्ष सुधांशु ओझा के कार्यालय में अनुपस्थित होने के कारण महामंत्री देवेंद्र कुमार सिंह ने जमशेदपुर महानगर के जिला उपाध्यक्ष बबुआ सिंह और राजीव सिंह को अपना इस्तीफा सौंपा. इस मौके पर परसुडीह भाजपा मंडल अध्यक्ष त्रिदिव चट्टोराज और परसुडीह मंडल के सक्रिय सदस्य अशोक कुमार सिन्हा मुख्य रूप से मौजूद थे. उन्होंने बताया कि परसुडीह मंडल अध्यक्ष त्रिदिव चट्टोराज द्वारा मंडल के सदस्यता प्रभारी के तौर पर कार्य करने के लिए विमर्श किया जा रहा था. परंतु बाद में उन्हें जानकारी मिली कि जमशेदपुर महानगर के उत्तरदायी प्रभारी द्वारा उन्हें मंडल का सदस्यता सह प्रभारी बनाया गया. ऐसा निर्णय लेने के पूर्व न तो किसी भी प्रकार चर्चा और ना ही सहमति ली गयी. अब तक कार्यकाल में संगठन ने जो भी दायित्व सौंपा, उसे पूर्ण निष्ठा से निभाया है. संगठन के सभी कार्यों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया. परंतु वर्तमान नेतृत्व द्वारा यह कार्य सिर्फ नीचा दिखाने व अपमानित करने के उद्देश्य से किया गया है, जिसे स्वीकार करना अपनी प्रतिष्ठा का हनन करना होगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola