गणेश पूजा को लेकर समिति की बैठक, नई कमेटी गठित
गणेश पूजा को लेकर बैठक करते | Prabhat Khabar Network
बहरागोड़ा के जगन्नाथपुर में गणेश पूजा के लिए नई समिति गठित की गई है। 14 सितंबर को पूजा होगी और चार दिनों तक विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
बहरागोड़ा: बहरागोड़ा के जगन्नाथपुर दुर्गा मंदिर परिसर में गुरुवार को श्री गणेश पूजा समिति की बैठक अटल सांतूआ की अध्यक्षता में हुई. बैठक में आगामी 14 सितंबर को गणेश पूजा मनाने का निर्णय लिया गया. इस दौरान पुरानी समिति को भंग कर नई समिति गठित की गयी.
आपके शहर में
सर्वसम्मति से रघुनाथ दास को अध्यक्ष, अजीतेश दास को उपाध्यक्ष, दीपक महापात्र को सचिव, अभिजीत दास को सह सचिव तथा जीतेंद्र ओझा को कोषाध्यक्ष बनाया गया. समिति के सदस्यों ने बताया कि इस वर्ष गणेश पूजा को लेकर विशेष तैयारी की जायेगी. पूजा के अवसर पर चार दिनों तक मनोरमा एवं बांग्ला यात्रा का आयोजन किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए