मानगो : बिल्डर के खिलाफ फ्लैटवासियों ने थाना में की शिकायत
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

बिल्डर के खिलाफ प्लैटवासियों ने थाना में की शिकायत
विज्ञापन
वरीय संवाददाता, जमशेदपुर
मानगो जवाहरनगर रोड नंबर 15 स्थित साई कृपा रेसीडेंसी के फ्लैटवासियों ने बिल्डर विनोद अग्रवाल के खिलाफ मानगो थाना में लिखित शिकायत की है. शिकायत में आरोप लगाया है कि बिल्डर विनोद कुमार अग्रवाल द्वारा वर्ष 2014 में फ्लैट बनाने का काम शुरु किया गया था. 10 साल बाद भी फ्लैट का पूरा काम नहीं हो सका है. फ्लैट में पानी की समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ है. ब्लाॅक ए में जेनरेटर, लिफ्ट, ट्रांसफॉर्मर, पार्किंग, रंगरोगन समेत कई काम अधूरे हैं. गैराज में कचरा भरा हुआ है. गार्ड के लिए बनाया गया शौचालय क्षतिग्रस्त हो चुका है. इस संबंध में बिल्डर बिनोद अग्रवाल को कई बार नोटिस दिया गया है, बावजूद अब तक कार्रवाई नहीं हुई. दूसरी ओर बिल्डर विनोद कुमार अग्रवाल के अनुसार जमीन मालिक द्वारा सहयोग नहीं किया जा रहा है, जिसके कारण समस्या उत्पन्न हो रही है. दो माह में सारी सुविधा को उपलब्ध कराने का प्रयास किया जायेगा.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










