पांच घंटे का ब्लॉक लेकर खरकई नदी पर बने रेल पुल का गार्डर बदला गया
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
हावड़ा बड़बिल जनशताब्दी एक्सप्रेस, हावड़ा टिटलागढ़ इस्पात एक्सप्रेस व जगदलपुर हावड़ा संबलेश्वरी एक्सप्रेस रद्द रही
विज्ञापन
प्रमुख संवाददाता, जमशेदपुर
टाटानगर से आदित्यपुर के बीच थर्ड लाइन पर ट्रेन चलाने के लिए खरकई नदी पर रेल पुल को दुरुस्त किया गया. शनिवार को गार्डर लगाने का काम पूरा कर लिया गया. इसे लेकर रेलवे ने करीब पांच घंटे का ब्लॉक लिया. बड़े क्रेन की मदद से यह काम पूरा किया गया. इस कारण कई ट्रेनों को रद्द करना पड़ा. इस कारण टाटानगर से बंगाल और ओडिशा जाने वाले यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. इस कारण हावड़ा बड़बिल जनशताब्दी एक्सप्रेस, हावड़ा टिटलागढ़ इस्पात एक्सप्रेस व जगदलपुर हावड़ा संबलेश्वरी एक्सप्रेस जैसी ट्रेनें रद्द रही. इस बीच इस काम को पूरा करने के लिए सीनियर डीसीएम, चीफ इंजीनियर समेत तमाम वरीय अधिकारी खुद स्पॉट पर मौजूद रहे.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन