Jamshedpur news. पूर्वी सिंहभूम जिले में धोती, साड़ी, लूंगी का नौ माह बाद पहुंची पहली खेप
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
एक वित्तीय वर्ष में दो बार बांटना है, लेकिन अभी पहली बार आया, जबकि वित्तीय वर्ष समाप्त होने में तीन माह ही है शेष
विज्ञापन
Jamshedpur news.
पूर्वी सिंहभूम जिले में चालू वित्तीय वर्ष 2024-25 का धोती, साड़ी, लूंगी का नौ माह बाद (वर्ष 2024 दिसंबर अंत में) अब पहली खेप पहुंची है. हालांकि अब तक कुल आबंटन का 40 फीसदी करीब 1.30 लाख धोती, साड़ी व लूंगी का स्टॉक है. हालांकि शत प्रतिशत धोती, साड़ी व लूंगी की खेप पहुंचने के बाद ही जिले के सभी पीडीएस डीलर के माध्यम से कार्डधारियों के बीच वितरण शुरू किया जायेगा. मालूम हो कि एक वित्तीय वर्ष में दो बार धोती, साड़ी व लूंगी बांटना है, लेकिन अभी पहली बार धोती, साड़ी व लूंगी आया है और चालू वित्तीय वर्ष समाप्त होने में तीन माह ही बचा है. सूत्रों के मुताबिक 2024 चुनावी वर्ष (लोकसभा चुनाव, विधानसभा चुनाव) होने के कारण ससमय धोती, साड़ी व लूंगी का आबंटन व आपूर्ति रांची मुख्यालय से नहीं हुआ था. अब दोनों चुनाव प्रक्रिया समाप्त होने के बाद आबंटन के साथ आपूर्ति शुरू हुई है.पुराना स्टॉक एजस्टमेंट भी होगा
सूत्रों के मुताबिक धोती, साड़ी व लूंगी का स्टॉक जिन पीडीएस डीलरों के पास बचा हुआ है, उसका एडजस्टमेंट भी नये धोती, साड़ी व लूंगी के आबंटन में किया जायेगा. इसके लिए विभागीय आदेश का पालन करने के लिए सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है. हालांकि नेटवर्क समस्या समेत अन्य तकनीकी कारणों से कई पीडीएस डीलरों ने मैनुअल धोती, साड़ी व लूंगी बांट दिया है. जिसके स्टॉक में अभी धोती, साड़ी व लूंगी दिखा रहा है, वैसे सभी डीलर को विभागीय स्तर पर चिह्नित किया जा रहा है.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन