बोड़ाम : सब्जी खरीदकर लौट रहे युवक को मारी गोली, तीन हिरासत में

Updated:
विज्ञापन

बोड़ाम में युवक को मारी गोली

विज्ञापन

फोटो- गोस्वामी जी वरीय संवाददाता, जमशेदपुर बोड़ाम थाना अंतर्गत मीर्जाडीह-अलकतरा फैक्ट्री मुख्य सड़क पर शुक्रवार की शाम बाइक सवार दो युवकों ने स्कूटी पर सवार मानगो टीचर्स कॉलोनी निवासी आशुतोष ओझा उर्फ अंशु के पीठ पर पीछे से गोली मार दी. इसके बाद हमलावर डिमना चौक की ओर फरार हो गये. आशुतोष ओझा अपने साथी मंगल कुमार के साथ मिर्जाडीह स्थित हाट से सब्जी खरीदने गया था. घायल अवस्था में स्कूटी से मंगल कुमार उसे लेकर एमजीएम अस्पताल पहुंचा. जानकारी मिलने पर आशुतोष ओझा के घरवाले व परिजन एमजीएम अस्पताल पहुंचे. आशुतोष ओझा ने बताया कि वह स्कूटी से साथी मंगल के साथ मिर्जाडीह सब्जी खरीदने गया था. सब्जी खरीदने के बाद वापस लौटने के क्रम में रास्ते में बजाज पल्सर पर सवार अपराधी ने पीछे से पीठ में गोली मार दी. गोली मारने के बाद हमलावर डिमना चौक की ओर भाग गये. जबकि हमलोग दूसरे रास्ते से पारडीह होते हुए एमजीएम अस्पताल पहुंचे. हमलावर सफेद रंग की शर्ट पहने हुए थे. एमजीएम अस्पताल से आशुतोष ओझा को टीएमएच रेफर कर दिया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है. जानकारी मिलने पर पुलिस टीएमएच पहुंची. पुलिस ने आशुतोष ओझा से घटना के बाबत पूछताछ की. इसके बाद पुलिस घायल आशुतोष ओझा के साथी मंगल को साथ लेकर घटनास्थल पर जांच की. इस मामले में आशुतोष ओझा ने कुछ युवकों का नाम संदेह के आधार पर पुलिस को बताया है. पुलिस इस मामले में दिव्यांशु कुमार, उसके साथी और मंगल से पूछताछ कर रही है. कोट:- आशुतोष पर फायरिंग के मामले में तीन युवकों से पूछताछ की जा रही है. मामले की जांच की जा रही है. किशोर कौशल, एसएसपी,जमशेदपुर

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola