जुगसलाई : फायरिंग मामले का आरोपी गिरफ्तार
जुगसलाई : फायरिंग मामले का आरोपी गिरफ्तार
वरीय संवाददाता, जमशेदपुर जुगसलाई गौरी शंकर रोड ईदगाह मैदान के पास मो अफजल पर फायरिंग के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. उसके पास से हथियार भी बरामद किया है. पकड़े गये आरोपियों की संख्या दो बतायी जा रही है. सोमवार को पुलिस मामले का उद्भेदन करेगी. इस संबंध में मो अफजल की पत्नी सबा परवीन ने जुगसलाई थाने में पड़ोस के सरफराज उर्फ तिल्ली, मो हसन और मो साबराती के खिलाफ केस दर्ज कराया था. घटना पांच अप्रैल की रात की है. नशा के कारोबार का विरोध करने को लेकर फायरिंग हुई थी. लेकिन पुलिस ने जांच में फायरिंग का कारण कुछ और ही पाया है. सूत्रों के अनुसार मो अफजल पर फायरिंग के पूर्व शाम करीब सात बजे भी मो हसन और अफजल के बीच विवाद के बाद झगड़ा हुआ था. उसके बाद मो हसन ने अफजल को उसके घर के पास ही गोली मार दी. गोली अफजल के मुंह में लगी थी. टीएमएच में उसका इलाज चल रहा है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए