मौनी बाबा मंदिर की गौशाला में अचानक लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी; बाल-बाल बचीं 5 गायें

Updated:
विज्ञापन

आग के बाद मौके पर मौजूद लोग

जमशेदपुर के मौनी बाबा मंदिर परिसर स्थित गौशाला में शनिवार को पुआल के ढेर में भीषण आग लग गई. आग की लपटें उठते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई. गनीमत रही कि स्थानीय लोगों की तत्परता से सभी 5 गायों को समय रहते सुरक्षित निकाल लिया गया.

विज्ञापन

जमशेदपुर सोनारी के मौनी बाबा मंदिर परिसर स्थित गौशाला में शनिवार को रखे पुआल के ढेर में अचानक भीषण आग लग गई. लपटें उठते ही पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग दहशत में आ गए. आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने दमकल विभाग व सोनारी पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची दमकल टीम ने आग पर काबू पाने की कवायद शुरू की.

आपके शहर में

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, मंदिर परिसर में संचालित गौशाला में करीब पांच गायें बंधी थीं और वहीं उनके चारे के लिए भारी मात्रा में पुआल जमा था. माना जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट की चिंगारी से पुआल ने आग पकड़ ली. गनीमत रही कि स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए सभी गायों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola