9वीं में कम नंबर आए तो घर छोड़ भागा ऋषभ..देखें कहां मिला

Updated:
विज्ञापन

ऋषभ कुमार

जमशेदपुर का 16 वर्षीय ऋषभ कुमार कम नंबर आने के डर से घर से भाग गया था. ट्यूशन जाने के बहाने निकले छात्र को पुलिस ने बाबाधाम के रास्ते तारापुर से बरामद कर लिया है. परिजनों ने राहत की सांस ली है.

विज्ञापन

जमशेदपुर: उलीडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत शंकोसाई रोड नंबर 5 निवासी 16 वर्षीय किशोर ऋषभ कुमार को पुलिस ने सुरक्षित बरामद कर लिया है. वह बिहार के बाबाधाम जाने के मार्ग तारापुर से मिला है. छात्र के सुरक्षित मिलने के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली है.

आपके शहर में

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, ऋषभ गुरुवार की दोपहर करीब 3 बजे घर से महज 50 मीटर दूर स्थित ट्यूशन जाने के लिए निकला था. इसके बाद वह वापस नहीं लौटा. परिजनों ने उसके दोस्तों, रिश्तेदारों के अलावा बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला. थक-हारकर परिजनों ने उलीडीह थाना में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करायी थी.

रिजल्ट में कम अंक आने से था परेशान

बताया जाता है कि ऋषभ की 9वीं कक्षा का रिजल्ट हाल ही में आया था. परीक्षा में उसके अंक कम आये थे. कम अंक लाने वाले विद्यार्थियों के अभिभावकों को स्कूल प्रबंधन ने मिलने के लिए बुलाया था. डांट और फटकार के डर से ऋषभ घर छोड़कर भाग गया था.

तारापुर से किया फोन

घर से निकलने के बाद वह बाबाधाम जा रहे श्रद्धालुओं की बस में सवार हो गया और बिहार के तारापुर पहुंच गया. वहां उसने किसी परिचित का फोन लेकर परिजनों को संपर्क किया और बताया कि वह बाबाधाम जा रहा है. परिजनों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी. परिवार के एक रिश्तेदार भी पुलिस सेवा में हैं, जो संबंधित क्षेत्र में ड्यूटी पर तैनात थे. त्वरित समन्वय स्थापित कर तारापुर से छात्र को सकुशल बरामद कर लिया गया.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola