पारडीह काली मंदिर में 'ई-दान पात्र' की शुरुआत, डिजिटल माध्यम से दान कर सकेंगे श्रद्धालु

Updated:
विज्ञापन

काली मंदिर में ई-दान पात्र

जमशेदपुर के पारडीह स्थित संन्यासी आश्रम पारडीह काली मंदिर ने आधुनिक तकनीक अपनाई है। यहां 'ई-दान पात्र' (डिजिटल दान सुविधा) की शुरुआत की गई है, जिससे श्रद्धालु अब आसानी से डिजिटल माध्यम से दान कर सकेंगे.

विज्ञापन

जमशेदपुर: पारडीह स्थित संन्यासी आश्रम पारडीह काली मंदिर (जूना अखाड़ा ट्रस्ट) में शनिवार को आधुनिक तकनीक अपनाते हुए 'ई-दान पात्र' (डिजिटल दान सुविधा) का शनिवार को शुभारंभ किया गया. यह पहल इंडियन ओवरसीज बैंक के सहयोग से शुरू की गयी है. इस डिजिटल सुविधा का विधिवत उद्घाटन मंदिर के महंत श्री विद्यानंद सरस्वती जी महाराज ने नारियल फोड़कर और पूजा-अर्चना कर किया. इस अवसर पर बैंक के वरिष्ठ अधिकारीगण विशेष रूप से उपस्थित थे. मंदिर प्रबंधन ने बताया कि ई-दान पात्र शुरू होने से अब दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को डिजिटल माध्यम से सीधे और सुरक्षित दान करने में सहूलियत होगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान महंत मेघानंद सरस्वती, उपेंद्र सिंह मस्तान, मधु गोराई, भवानी सिंह, आशुतोष सिंह समेत आश्रम से जुड़े कई गणमान्य लोग एवं भक्तजन उपस्थित रहे. उपस्थित लोगों ने बैंक और ट्रस्ट की इस संयुक्त पहल की सराहना की.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola